फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   LAMPI DECEASE

जिले में आठ दिन में सामने आए लंपी रोग के 442 मामले

Tue, 30 Aug 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
LAMPI DECEASE
चंबा। जिले में लंपी रोग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आठ दिन में अब तक 442 मवेशी लंपी रोग की चपेट में आए हैं। विभाग पीड़ित मवेशियों का टीकाकरण कर रहा है। डलहौजी और भटियात उपमंडल में अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 23 अगस्त को मामले सामने आने शुरू हुए थे। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी में अभी तक लंपी रोग नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार को 73 नए मामले सामने आए हैं। विभाग की ओर से गठित टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। गौरतलब है कि इस रोग से पीड़ित पशुओं के शरीर और गर्दन में फोड़े हो जाते हैं। साथ ही पशु कमजोर हो जाता है और घास खाना छोड़ देता है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. लाल गोपाल का कहना है कि जिले में अब तक 442 मवेशी लंपी रोग की चपेट में आए हैं। कहा कि पशु स्वस्थ भी हो रहे हैं। विभाग की ओर से नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अभी तक इस रोग से पीड़ित किसी पशु की जिले में मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed