फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lakkarmandi to Khajjiar road will be repaired for three kilometers

Chamba News: लक्कड़मंडी से खज्जियार मार्ग की तीन किमी तक होगी मरम्मत

Mon, 20 May 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Lakkarmandi to Khajjiar road will be repaired for three kilometers
खज्जियार (चंबा)। एक तरफ सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे कर रही है, दूसरी ओर पर्यटकों के लिए 12 किलोमीटर की दूरी वाले महत्वपूर्ण लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग की मरम्मत के लिए महज तीन किमी तक ही बजट मिला है।
विज्ञापन

शेष नौ किलोमीटर मार्ग पर पर्यटकों को हिचकोले खाने पड़ेंगे। हैरानी की बात है कि डलहौजी से खज्जियार आने के लिए उक्त मार्ग शॉर्टकट है। वर्तमान में इस मार्ग की हालत बेहद दयनीय है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटक गाड़ियों में हिचकोले खाकर खज्जियार पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों में शिव कुमार, अमर चंद, कृृष शर्मा, शैलजा शर्मा, धर्म चंद, पृथी पाल और मदन लाल ने कहा कि इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक खज्जियार पहुंच रहे हैं। मार्ग की हालत खराब होने से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने हैरानी जताई कि इस मार्ग की दूरी 12 किलोमीटर है। सिर्फ तीन किलोमीटर तक मार्ग की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान हुआ है। ऐसे में शेष मार्ग पर पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। लोगों ने लोक निर्माण से मांग की है कि पूरे मार्ग को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंकुश कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। वर्तमान में तीन किलोमीटर मार्ग के लिए बजट का प्रावधान हुआ है। कहा कि इस पर 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शेष मार्ग को दुरुस्त करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed