फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lakkad Mandi route restored, now tourists can reach Khajjiar directly from Dalhousie

Chamba News: लक्कड़मंडी मार्ग बहाल, अब डलहौजी से सीधे खज्जियार पहुंच सकेंगे पर्यटक

Fri, 13 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lakkad Mandi route restored, now tourists can reach Khajjiar directly from Dalhousie
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार का लक्कड़मंडी मार्ग शुक्रवार को 22 दिन के बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया। इसके चलते डलहौजी से सीधे पर्यटकों के वाहन खज्जियार पहुंच पाए। इससे पहले पर्यटकों को वाया चंबा होकर 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करके जाना पड़ रहा था। अब उन्हें मात्र 23 किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा। इससे आगामी दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी विशाल कुमार, हंसराज, केवल, सुनील कुमार और प्रदीप ने बताया कि लक्कड़मंडी मार्ग खज्जियार में पर्यटक पहुंचाने का मुख्य मार्ग है। ऐसे में जब यह मार्ग बाधित रहता है तो पर्यटकों की संख्या में सीधे 80 फीसदी गिरावट आ जाती है। इसलिए प्रशासन को पर्यटन की दृष्टि से इस मार्ग को समय पर खुलवाने के लिए विशेष प्रबंध करने चाहिए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हो चुका है। अब डलहौजी से खज्जियार वाया लक्कड़मंडी वाहनों से आवाजाही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed