फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   lack of speed breaker in Goli Bazar

Chamba News: गोली बाजार में स्पीड ब्रेकर न होने से स्कूली बच्चे, ग्रामीण परेशान

Mon, 27 Nov 2023 04:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 04:11 AM IST
विज्ञापन
lack of speed breaker in Goli Bazar
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गोली बाजार में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन दौड़ते हैं। बाजार आने वाले लोगों और विद्यालय के बच्चों को हाईवे को पार करना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्रंगड़ के विद्यार्थियों ने हाईवे प्रबंधन से गोली बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। गोली बाजार के समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्रंगड़ स्थित हैं। यहां करीब 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। दूसरी ओर, गोली बाजार की दुकानों में दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। हाईवे में आने वाहनों की गति अधिक रहती है। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है। दोपहर बाद स्कूल में छुट्टी होते ही हाईवे किनारे बच्चों की संख्या अधिक होती हैं।
विज्ञापन


दीक्षित चौभियाल, अशोक कुमार, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार, संगीता कुमारी, प्रियंका, कशिश, पूजा, अखिल कुमार, अर्चना और अपूर्व ने बताया कि गोली बाजार की दुकानों में समान लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। यहां अकसर बुजुर्ग और स्कूल के बच्चे पैदल सफर करते हैं। सुबह के समय और दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने पर हाईवे पर लोगों का तांता लगा रहता है। ऐसे में हाईवे पर स्पीड ब्रेकर ना होने के कारण लोगों को काफी संभल कर चलना पड़ता है। पंचायत मनोला की प्रधान रजनी चौभियाल ने कहा कि हाईवे पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाईवे प्रबंधन के अधिकारी से बात कर समस्या का हल निकाला जाएगा। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed