फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   labour department issue notice to rm chamba

श्रम नियमों की अनदेखी पर श्रम विभाग ने आरएम चंबा को जारी किया नोटिस

Sat, 29 Feb 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
labour department issue notice to rm chamba
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। श्रम नियमों की अनदेखी करने पर श्रम विभाग ने एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम को नोटिस जारी कर दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की खामियां सामने आने पर विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। जांच में करीब दस श्रम कानूनों की अनदेखी पर यह कार्रवाई की गई है।
जांच में पता चला है कि एचआरटीसी प्रबंधन ने निगम के एक चालक के बीमार होने और उसके मेडिकल प्रस्तुत करने के बाद भी चार माह तक बिना कारण के वेतनमान रोका। श्रम विभाग ने नोटिस में 12 मार्च 2020 को आरएम चंबा, चालक ड्यूटी इंचार्ज और विभिन्न रिकॉर्ड सहित तलब किया है। श्रम विभाग के नोटिस के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने रिकॉर्ड तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि श्रम अधिकारी चंबा की अगुवाई में विभागीय टीम ने बीते दिनों एचआरटीसी चंबा में औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एचआरटीसी की कार्यशाला, कर्मचारियों को प्रदान की गई सहूलियतों में कई प्रकार की खामियां पाई थी। इसके तहत विभाग ने एचआरटीसी डिपो चंबा के आरएम, ड्यूटी इंचार्ज को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पाई गई खामियां
एचआरटीसी चंबा में चालक-परिचालकों से आठ घंटे की जगह 16 घंटे तक ड्यूटी लेने, लंबी दूरी की बसों में मात्र एक चालक को भेजने, पीस वर्क रूल्स के बारे में कोई जानकारी न होना, बाहरी राज्यों में चालक-परिचालकों के लिए रेस्ट रूम की कोई व्यवस्था न होना, चालक-परिचालकों के लिए विश्राम संबंधी उचित व्यवस्था न होना, चालक-परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी कोई व्यवस्था न होना शामिल है।
इसके अलावा एचआरटीसी के चालक सुरजीत सिंह को डिस्क प्रोब्लम होने, चालक के इलाज के दौरान अवकाश पर रहने और मेडिकल प्रस्तुत करने के बाद भी चार माह तक वेतनमान का भुगतान न करने संबंधी शिकायत भी विभाग के पास पहुंची थी। जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेशानुसार बिना किसी निष्कर्ष के कोई भी विभाग किसी का वेतनमान नहीं रोक सकता है।
आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि उन्हें नोटिस मिलने संबंधी कोई भी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो संबंधित रिकॉर्ड सहित श्रम कार्यालय में निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी डिपो चंबा के आरएम, ड्यूटी इंचार्ज को श्रम कानूनों के उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है। 12 मार्च को दोनों अधिकारियों को रिकॉर्ड सहित तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed