{"_id":"6a2aea61d6a6fd5997080dfb","slug":"laboratory-attendant-absent-without-leave-dismissed-chamba-news-c-88-1-cmb1003-186340-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित प्रयोगशाला परिचारक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित प्रयोगशाला परिचारक बर्खास्त
Thu, 11 Jun 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
अंतिम नोटिस का जवाब न मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
तीन जुलाई 2023 से अनुपस्थित था कर्मी, विभाग ने संपर्क करने के किए कई प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में तैनात प्रयोगशाला परिचारक को बर्खास्त कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने दस दिन के भीतर जवाब या व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज करवाने को लेकर नोटिस जारी था। लिहाजा, विभागीय मोहलत अब खत्म हो गई है। विभाग ने अब एकतरफा फैसला लेते हुए संबंधित प्रयोगशाला परिचारक को बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार तीन जुलाई, 2023 से संबंधित प्रयोगशाला परिचारक बिना सूचना एवं अधिकृत अवकाश ड्यूटी से अनुपस्थित था। उक्त कर्मचारी के खिलाफ सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के नियम 14 के तहत विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। आवासीय पते पर बार-बार नोटिस भेजे गए लेकिन वे मामले के जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। जांच अधिकारी ने 29 सितंबर, 2025 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें उक्त कर्मचारी के विरुद्ध अनधिकृत अनुपस्थिति और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप एकतरफा सिद्ध हुए हैं। लिहाजा, विभाग की ओर से 24 नवंबर 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद ब्लॉक परियोजना कार्यालय के माध्यम से उनके निवास स्थान के पते पर नोटिस भेजा गया। नोटिस की कॉपी परिवार के सदस्य को दी गई। बावजूद इसके वह ड्यूटी पर नहीं लौटे। लिहाजा, करीब दो सप्ताह पहले विभाग की ओर से दस दिन का समय जवाब देने या व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए लेकिन इस मोहलत के बाद भी प्रयोगशाला परिचारक ने उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई है। अब प्रयोगशाला परिचारक की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित प्रयोगशाला परिचारक को बर्खास्त कर दिया है। इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
--