फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Labor union demonstration in NHPC Chamera 2

Chamba News: एनएचपीसी चमेरा दो में मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

Fri, 15 Mar 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Mar 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Labor union demonstration in NHPC Chamera 2
चंबा में करीयां एनएचपीसी गेट के पास प्रदर्शन करते एनएचनसी वर्क्स यूनियन के कर्मचारी।संवाद
एनएचपीसी चमेरा दो में मजदूर यूनियन का प्रदर्शन
विज्ञापन

चंपा देवी की नौकरी पर बहाली के लिए सीटू के बैनर तले जमकर की गई नारेबाजी
अल्टीमेटम ... आज शाम तक नौकरी बहाल नहीं की ताे दिन भर करेंगे धरना-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एनएचपीसी चमेरा चरण द्वितीय और तृतीय वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सीटू के बैनर तले चमेरा चरण द्वितीय के प्रशासनिक भवन के बाहर शुक्रवार सुबह दस से दोपहर एक बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों प्रबंधन को चेताया कि यदि नौकरी से निकाली गईं चंपा देवी को वापस नौकरी पर नहीं रखा गया तो शनिवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे।
चमेरा-द्वितीय वर्कर यूनियन के प्रधान अयूब खान, उपप्रधान फारूख मोहम्मद, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, संगठन मंत्री यशपाल, सदस्यों में दलीप, हैदर अली, पंकू, सुरेंद्र कुमार, कमल कुमार और विपिन ने बताया कि चमेरा प्रबंधन की ओर से चंपा देवी को 31 जनवरी को नौकरी से निकाल दिया गया है। आधार कार्ड में चंपा देवी की उम्र 58 वर्ष होना इसका कारण बताया है। पंचायत रिकॉर्ड और आयु प्रमाण पत्र में महिला की उम्र 54 साल है। 60 वर्ष तक कर्मचारी कार्य कर सकता है। इस बारे में जरूरी दस्तावेज एनएचपीसी प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार को दिए गए हैं। बावजूद इसके चंपा देवी को नौकरी पर बहाल नहीं किया गया है। अब यह तर्क दिया कि आधार कार्ड को दुरुस्त करवाने के बाद नौकरी पर रखा जाएगा। प्रभावित ने आधार कार्ड दुरुस्त करवा कर प्रबंधन और ठेकेदार के पास जमा करवाया, लेकिन नौकरी बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

हैरत की बात है कि जिला प्रशासन, एडीएम चंबा, जिला श्रम विभाग चंबा ने प्रबंधन और ठेकेदार को महिला को नौकरी पर रखने के आदेश जारी किए हैं। बावजूद इसके संबंधित प्रबंधन और ठेकेदार इन आदेशों को धत्ता बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed