फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Labor department summoned the principal of the medical college

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को श्रम विभाग ने भेजा समन

Fri, 12 Aug 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Labor department summoned the principal of the medical college
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य को श्रम विभाग ने समन जारी किया है। मेडिकल कॉलेज चंबा में ढाई माह तक सेवाएं देने के बाद सिक्योरिटी से निकाले गए 29 युवाओं ने श्रम कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। इसके तहत विभिन्न पेशियों में प्राचार्य के पेश न होने पर अब समन जारी किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत जारी किए गए समन में प्राचार्य को समस्त रिकॉर्ड सहित व्यक्तिगत तौर पर 17 अगस्त को श्रम कार्यालय में प्रस्तुत होना होगा। समन में दी गई तिथि में प्राचार्य प्रस्तुत नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ वारंट भी जारी हो सकता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में अवनेश कुमार, सचिन, बसंत सिंह, विजय कुमार, संजीव कुमार, गुलाम मोहम्मद, टेक चंद सहित अन्य युवाओं ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में सिक्योरिटी के पद पर सेवारत रहे। वर्ष 2022 में मेडिकल कॉलेज चंबा में आउटसोर्स का टेंडर दूसरी कंपनी के पास चला गया। ऐसे में ढाई माह तक उनकी सेवाएं लेने के बाद 16 मई 2022 को उनकी सेवाएं अकारण ही समाप्त कर दी गईं। नौकरी से बेवजह निकाले जाने की शिकायत उन्होंने प्राचार्य से भी की, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। इस कारण थकहार कर उन्होंने न्याय के लिए श्रम कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। श्रम कार्यालय के तहत दो बार बुलाई गई पेशियों में दोनों पक्षों के तहत शिकायतकर्ता तो पहुंचे, लेकिन मेडिकल कॉलेज चंबा की ओर से प्राचार्य नहीं पहुंचे। ऐसे में अब आखिरकार श्रम विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को समन जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड में ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
समन में दर्शाया गया है कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अपने साथ हाजिरी रजिस्टर या वार्ड सिस्टर की ओर से कंपनी के जरिये तैयार करवाया गया रजिस्टर, कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्डों को जारी किए गए ईपीएफ नंबरों की जानकारी, मेडिकल कॉलेज चंबा की ओर से कंपनी को जारी किए गए बिलों की पूरी जानकारी, कर्मचारियों के नाम सहित जारी किए गए समस्त बिलों की जानकारी, श्रम कानून के अनुसार आउटसोर्स पर रखे गए समस्त कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले वेतनमान और भत्तों की जानकारी। ठेकेदार की ओर से प्राचार्य के पास जमा करवाए गए कर्मचारियों के ईपीएफ नंबर की जानकारी।
सुरक्षा कर्मियों ने की है शिकायत
श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा से निकाले गए 29 सिक्योरिटी गार्डों ने ड्यूटी करने के ढाई माह बाद उन्हें निकालने की शिकायत सौंपी है। जिसके तहत प्राचार्य को समन जारी किया गया है। प्राचार्य के निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी हो सकता है।

जुटाया जा रहा है रिकॉर्ड
मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने समन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड एकत्रित किया जा रहा है। निर्धारित तिथि पर इसे सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed