फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lab technicians told the demands to the Health Minister

Chamba News: लैब तकनीशियनों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताईं मांगें

Mon, 17 Apr 2023 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Apr 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Lab technicians told the demands to the Health Minister
चंबा। लैब तकनीशियन की योग्यता बढ़ाने के साथ ही उनका पे स्केल कम कर दिया गया। जब योग्यता डिप्लोमा थी तब पे स्केल 10300-34800 था। अब योग्यता डिग्री की गई है तो पे स्केल 5910-20200 जमा 3000 कर दिया है जो आधे से भी कम है। यह बात लैब तकनीशियन यूनियन इकाई चंबा ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के समक्ष रखी। यूनियन के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि सीनियर लैब तकनीशियन, चीफ लैब तकनीशियन का पद नाम एमएलटी ग्रेड-दो और ग्रेड-एक किया गया है। उसे रद्द करके यथावत किया जाए। इसके अलावा जूनियर बायोकेमिस्ट के पांच पद हर मेडिकल कॉलेज में सृजित किए जाएं। इतना ही नहीं जिला चंबा के स्वास्थ्य संस्थानों में लैब तकनीशियनों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। ये पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इसकी वजह से स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को पूरा करने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर यूनियन के महासचिव संतोष कुमार और उपाध्यक्ष कुसुम राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed