{"_id":"5ee79bbf8ebc3e42c31746d3","slug":"lab-chamba-news-sml3357034129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोल में बनाई पीसीआर लैब का प्राचार्य ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोल में बनाई पीसीआर लैब का प्राचार्य ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थापित की गई पीसीआर लैब का प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने औचक निरीक्षण किया। पीसीआर लैब में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों सहित लैब तकनीशियनों को प्राचार्य ने निर्देश जारी किए। पीसीआर प्रयोगशाला में कोरोना जांच के टेस्ट दो दिनों बाद शुरू होने वाले हैं। प्रयोगशाला में मशीनरी चालू हो चुकी है। लैब में चार रूम बनाए गए हैं। इन रूम में कोरोना के सैंपलों की अलग-अलग चरणों में जांच होगी। प्रयोगशाला में कोरोना जांच के आने वाले सैंपलों को चार चरणों से गुजरना पड़ेगा। पीसीआर लैब में सौ सैंपल जांच करने की क्षमता है। ऐसे में जिले से कोई भी सैंपल जांच के लिए जिले से बाहर नहीं भेजा जाएगा।
मेडिकल कॉलेज का बायोलॉजी विभाग सरोल में शिफ्ट हो चुका है। इसलिए पीसीआर लैब भी सरोल में बनाई गई है। मेडिकल कॉलेज सहित अन्य ब्लॉकों से आने वाले सैंपलों की जांच सरोल में बनाई गई पीसीआर लैब में होगी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि पीसीआर लैब में सेवाएं देने वाले चिकित्सक और अन्य स्टाफ पीपीई किट पहनकर सेवाएं देंगे। इसके अलावा अन्य किसी को भी लैब में जाने की अनुमति नहीं होगी। इससे जांच के लिए लाए सैंपल की रिपोर्ट में भी अंतर आ सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रून नेट मशीन को चालू कर दिया गया है। ट्रून नेट मशीन में पॉजिटिव आने वाले मरीज के सैंपल को पीसीआर में दोबारा से जांच किया जाएगा। पीसीआर लैब को चालू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। दो दिनों के भीतर पीसीआर लैब से कोरोना जांच के टेस्ट शुरू हो जाएंगें।