फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kunah-Drab road closed for two weeks

कुनाह-द्रबड़ सड़क दो सप्ताह से बंद

Wed, 31 Aug 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kunah-Drab road closed for two weeks
खस्ताहाल जियूंता-कुनाह से द्रबड़ गांव तक मार्ग।संवाद - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत जियूंता के कुनाह से द्रबड़ गांव तक सड़क दो सप्ताह से यातायात के लिए बाधित पड़ी है। इसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले हुई भारी बारिश के कारण सड़क के एक किलोमीटर हिस्से पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इसकी वजह से सड़क पर मिट्टी और पत्थर के ढेर लगे हुए हैं। इस सड़क पर चौपहिया वाहन चलाना मुश्किल है। दोपहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। दो सप्ताह से बंद मार्ग को बहाल करवाने के लिए अभी तक लोक निर्माण विभाग ने कोई पहल नहीं की है। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय राज कुमार, सरोज कुमार, पवन कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार और प्रवीण कुमार ने बताया कि कुनाह से द्रबड़ तक जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इससे सड़क पर सफर करना खतरनाक है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि शीघ्र जेसीबी से सड़क को बहाल करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि जल्द सड़क को यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed