{"_id":"6929d894e56db3028b0aef2b","slug":"krishna-boys-beat-reta-by-18-runs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-167798-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कृष्णा बॉयज की टीम ने रेटा को 18 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कृष्णा बॉयज की टीम ने रेटा को 18 रन से हराया
Fri, 28 Nov 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को हुआ। यह प्रतियोगिता एनएसयूआई इकाई के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले मैच में कृष्ण बॉयज ने रेटा को 18 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते कृष्णा बॉयज ने 10 ओवर में 88 रन बनाए। इसमें विक्रम ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेटा की टीम 70 रन ही बना सकी। कृष्णा बॉयज 18 रन से विजय रही। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को करवाने का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करना है। इस उपलक्ष्य पर जिला उपाध्यक्ष तरुण, कार्तिक कुमार, यमन और महासचिव रोशन मौजूद रहे।