{"_id":"62e2c86f23b4ac03a619031e","slug":"kovid-rules-should-be-followed-in-schools-chamba-news-sml4166766190","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में कोविड नियमों का हो पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में कोविड नियमों का हो पालन
विज्ञापन
चंबा। जिले के ग्रीष्मकालीन प्राथमिक स्कूल 29 जुलाई से खुल जाएंगे। मानसून ब्रेक के बाद स्कूलों में लौटने वाले विद्यार्थियों को वैश्विक महामारी से बचाने के लिए शिक्षा विभाग अपने स्तर पर सतर्क हो गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि स्कूलों में कोविड नियमों का पालन करवाया जाए।
जिले के ग्रीष्मकालीन प्राथमिक स्कूलों में छह दिन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मानसून ब्रेक दी गई थी।
स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को बिना मास्क स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा स्कूलों के प्रवेश द्वार पर ही विद्यार्थियों की क्रमवार थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद उन्हें कतारों में कक्षाओं में भेजा जाएग। कक्षाओं में शिक्षकों की जिम्मेदारी रहेगी कि वे एक डेस्क पर एक ही विद्यार्थी को बैठाएं।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को मानसून ब्रेक के खत्म होगी और 29 जुलाई को स्कूल खुल रहे हैं। कोविड नियमों का पालन करने के बारे में स्कूल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।