{"_id":"66f041720cba5fd71b0df023","slug":"kohl-beats-dalhousie-kiwis-beat-fighter-boys-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133687-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कोहाल ने डलहौजी, किवी ने फाइटर बॉयज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कोहाल ने डलहौजी, किवी ने फाइटर बॉयज को हराया
Sun, 22 Sep 2024 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मैच में कोहाल ने डलहौजी की टीम को 57 रन से हराया। दूसरे मैच में भी किवी बॉयज की टीम ने फाइटर बॉयज को शिकस्त दी।
यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। बताया कि पहले मैच में कोहाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 139 रन बनाए। इसमें केवल ने 51 और राकू ने बीस रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डलहौजी की टीम 88 रन ही बना सकी। कोहाल की ओर से मनोज और जग्गी ने दो-दो विकेट चटकाए। दिन के दूसरे मैच में किसी बॉयज की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। इसमें चिक्कू ने 52 और पारस ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर बॉयज की टीम 78 रन ही बना सकी। किवी बॉयज की टीम ने यह मैच 57 रन से जीत लिया। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
--