फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Knowledge stream flowed in Naini Khad

Chamba News: नैनीखडड में बही ज्ञान धारा

Mon, 22 Apr 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Apr 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Knowledge stream flowed in Naini Khad
नैनीखड्ड में बही ज्ञान धारा
विज्ञापन

तुन्नूहटटी (चंबा)। नैनीखड्ड में सोमवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें नैनीखड्ड समेत आस-पास के गांवों से महिलाएं भागवत कथा सुनने के लिए पहुंचीं।
पंडित हेमंत कुमार शास्त्री ने भागवत सप्ताह के तहत ज्ञानयज्ञ के तहत कथा वाचन आरंभ किया। इस दौरान पंडाल में बैठी संगत प्रवचनों को सुन कर मंत्रमुगध होकर अपने-अपने स्थान पर खड़ी होकर नाचती नजर आई। बताया कि 28 अप्रैल को स्थानीय लोगों के सहयोग विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
पैर फिसलने से ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत
चंबा। डारू-प्रीणा-चंहेला मार्ग से होकर घर जा रहे व्यक्ति की पांव फिसलकर 150 मीटर खाई गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरू पुत्र खजाना गांव गुवाड़ डाकघर प्रीणा उपतहसील धरवाला जिला चंबा के रूप में हुई है। देररात तक घर पर न पहुंचने पर परिजनों ने अमरू की तलाश शुरू की। देररात ढांक में पड़ा शव देखकर परिजनों ने गैहरा पुलिस को सूचित किया। पुलिस देखरेख में शव को ढांक से निकालकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पांव फिसलकर ढांक से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed