{"_id":"6640f33e6b47068ebd04b189","slug":"kits-reached-medical-college-lft-rft-tests-started-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124589-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में पहुंचीं किटें, एलएफटी-आरएफटी के टेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में पहुंचीं किटें, एलएफटी-आरएफटी के टेस्ट शुरू
Sun, 12 May 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अब उपचाराधीन मरीजों को एलएफटी और आरएफटी टेस्ट के लिए निजी लैबों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
सेंट्रल लैब चंबा में टेस्ट से संबंधित जरूरी किटें पहुंच गई हैं। मरीजों को अब यह सुविधा मिलना भी शुरू हो गई है। ऐसे में मरीजों को अब बाहरी लैब से यह टेस्ट नहीं करवाने पड़ेंगे। उन्हें मेडिकल कॉलेज स्थित सेंट्रल लैब में ही यह सुविधा मिल जाएगी।
जानकारी के अनुसार पिछले करीब एक सप्ताह से यह टेस्ट सेंट्रल लैब में नहीं हो रहे थे। इस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। टेस्ट किटें खत्म होने के चलते यह नौबत पेश आई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस बारे में डिमांड भेजी और प्रबंधन की ओर से यह किटें बीते दिनों उपलब्ध करवा दी गई हैं। इससे टेस्ट सुविधा भी मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि अस्पताल में दाखिल होने पर चिकित्सकों की ओर से मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह टेस्ट लिखे जाते हैं, मगर पिछले एक सप्ताह से टेस्ट न होने के कारण मरीजों को बाहर का रुख करना पड़ रहा था। इसके चलते उन्हें निजी लैब में जाकर दोनों टेस्टों के करीब नौ सौ रुपये चुकाने पड़ रहे थे। इससे मरीजों को पैसों की चपत लग रही थी। साथ ही टेस्ट रिपोर्ट के लिए इंतजार भी करना पड़ रहा था। अब किटें पहुंचने के बाद यह सुविधा अस्पताल की सेेंट्रल लैब में शुरू हो गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
--
चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन ठाकुर ने बताया कि किटें पहुंच गई हैं। ऐसे में मरीजों को अब दोनों टेस्ट की सुविधा सेंट्रल लैब में मिल रही है। बताया कि प्रबंधन की ओर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।