फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kitchens of 737 schools in the district Chakachak

जिले के 737 स्कूलों के किचन चकाचक

Thu, 04 Aug 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kitchens of 737 schools in the district Chakachak
चंबा। जिले के 737 स्कूलों (प्राइमरी और मिडल) के किचन शेड अब चकाचक हो गए हैं। मिड-डे मील प्रबंधन की ओर से यह राशि स्कूलों को मई और जुलाई में जारी की गई थी। मरम्मत कार्य के बाद अब प्रबंधन ने इन स्कूलों से उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा है। जिन स्कूलों को इस कार्य के लिए बजट मिला है, उन्हें अपना उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। इस संदर्भ में प्रबंधन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मिड-डे मील योजना को अब पीएम पोषण का नाम दिया गया है। इसी योजना के तहत उन स्कूलों को बजट जारी किया गया, जिनके किचन शेड खस्ताहाल थे। विभाग ने ब्योरे के मुताबिक स्कूलों को बजट जारी किया। मई में 409 स्कूलों को चार करोड़ नब्बे हजार रुपये राशि जारी की गई जबकि जुलाई में 328 अन्य स्कूलों को 32.80 लाख की राशि वितरित की गई। इन स्कूलों की ओर से अब यह कार्य पूरा कर लिया गया है। मरम्मत कार्यों में किचन शेड की छत और अन्य कार्य किए गए हैं। इसके चलते अब मिड-डे मील वर्करों को खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। गौरतलब है कि कुछ किचन शेडों की छतें खस्ताहाल हो गई थीं। ऐसे में बारिश के दिनों में मिड-डे मील वर्करों को खाना पकाने के लिए काफी परेशानी हो रही थी। बहरहाल, अब इन शेडों की मरम्मत हो गई है। मिड-डे मील के जिला समन्वयक हुकम सिंह ने बताया कि मई और जुलाई में यह राशि दी गई थी। इस राशि से किचन शेडों की मरम्मत करवाई गई है। अब स्कूलों से उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed