फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kit used in thyroid test at Chamba Medical College finishes chamba news

चंबा मेडिकल कॉलेज में थायराइड टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली किट खत्म

Sun, 14 Mar 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Kit used in thyroid test at Chamba Medical College finishes chamba news
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में थायराइड टेस्ट करने वाली किटें खत्म होने की वजह से मरीजों के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। मरीजों को थायराइड टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाना पड़ रहा है। जहां पर थायराइड टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को 500 से 600 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी प्रयोगशाला में मरीजों का यह टेस्ट मुफ्त में होता है। पिछले सात दिनों से चंबा मेडिकल कॉलेज में थायराइड टेस्ट के लिए इस्तेमाल होने वाली किटें खत्म हैं। प्रयोगशाला स्टाफ द्वारा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को किटें खत्म होने की सूचना दी जा चुकी है। इसके अलावा किटों की डिमांड भी समय रहते प्रबंधन को दे दी गई थी। प्रबंधन की ओर से अभी तक प्रयोगशाला में ये किटें उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में महीने में 500 से 700 मरीज अपना थायराइड टेस्ट करवाते हैं। गर्भवती महिला को यह टेस्ट करवाना अनिवार्य है। इसलिए सप्ताह के हरेक बुधवार को गर्भवतियों का मेडिकल कॉलेज में थायराइड टेस्ट होता है। सात दिनों से गर्भवतियों के भी टेस्ट नहीं हो रहे हैं। कई गर्भवति निजी लैब में जाकर अपना टेस्ट करवा रही हैं। कई गर्भवती महिलाएं किट आने का इंतजार कर रही हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज पर जिला की पौने छह लाख आबादी निर्भर है। जिला के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से मरीज चंबा रेफर किए जाते हैं। ऐसे में मरीजों के टेस्ट न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि थायराइड टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली किटों का ऑर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही किटें चंबा पहुंच सकती हैं। जिसके तुरंत बाद मरीजों के थायराइड टेस्ट शुरू हो जाएंगे। गर्भवतियों के टेस्ट की सुविधा के लिए एसआरएल लैब में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है थायराइड टेस्ट
थायराइड गर्दन के निचले हिस्से के बीच में तितली के आकार की एक छोटी सी ग्रंथि होती है जो शरीर के मेटाबॉल्जिम को नियंत्रित करती है। हम जो भी खाते हैं, यह ग्रंथि उस भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करती है। इसके साथ ही यह हृदय, मांसपेशियों, हड्डियों व कोलेस्ट्रोल को भी प्रभावित करती है। इसका पता लगाने के लिए टेस्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed