फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khushi topped in 600 meter race and Shagun topped in shot put.

Chamba News: 600 मीटर दौड़ में खुशी और शॉटपुट में शगुन रहीं अव्वल

Fri, 29 Sep 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Khushi topped in 600 meter race and Shagun topped in shot put.
चंबा के खणी में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान ​खिलाड़ी।स्त्रोत:जागरूक पाठक
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी में छात्राओं की तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन रोचक मुकाबले खेले गए। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजकीय माध्यमिक विद्यालय लाहल और घरेड़ के मध्य हुआ। इसमें घरेड़ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा मैच दुर्गेठी और बतोट के बीच हुआ। इसमें बतोट की टीम विजेता रही। तीसरे मैच में खणी ने रूहणूकोठी की टीम को हराया। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 20 स्कूलों की 216 छात्राएं दमखम दिखा रही हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बैंडमिंटन के मुकाबले खेले जा रहे हैं। वीरवार को छात्राओं की 600 मीटर दौड़ में खुशी ने पहला, ऊषा ने दूसरा और रितिका ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, पायल द्वितीय और आरुषि शर्मा तृतीय रहीं। शॉटपुट में शगुन पहले, आरुषि दूसरे और नितिका तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में शगुन, पल्लवी और आरुषि ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। खेल प्रभारी मान सिंह का कहना है कि तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed