{"_id":"602018d68ebc3e4a5d154203","slug":"khijjyar-lakarmandi-road-slippry-after-snowfall-chamba-news-chamba-news-sml3601699183","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर फिसलन, रविवार को नहीं पहुंचे पर्यटक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर फिसलन, रविवार को नहीं पहुंचे पर्यटक वाहन
विज्ञापन
खज्जियार(चंबा)। बर्फबारी के बाद खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते एक भी पर्यटक वाहन वाया लक्कडमंडी-खज्जियार नहीं पहुंच पाया। पर्यटक वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंचे। पिछले सप्ताह उक्त क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के बाद विभाग ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। शुक्रवार को ही विभाग मार्ग से बर्फ हटाने में कामयाब रहा लेकिन सुबह व शाम के वक्त यहां पानी जम रहा है। इस कारण मार्ग पर फिसलन काफी बढ़ गई है। इससे हर समय हादसे का अंदेशा बन रहा है।
गौरतलब है कि बर्फबारी के बाद तीस प्रतिशत तक खज्जियार में पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। लिहाजा पर्यटकों के आने के बाद स्थानीय दुकानदारों भी खासे उत्साह में है लेकिन वाया लक्कड़मंडी मार्ग से पर्यटक न पहुंचने के कारण उन्हें निराशा हाथ लग रही है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मार्ग पर फिसलन खत्म करने के लिए प्रयास किए जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बर्फबारी के बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है। मार्ग पर फिसलन को खत्म करने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। रविवार को भी विभाग के मजूदर काम में जुटे रहे।