फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khanna's wrestler Sonu won the big prize by defeating Rohtak's Dinesh.

Chamba News: खन्ना के पहलवान सोनू ने रोहतक के दिनेश को पटकनी देकर जीती बड़ी माली

Sun, 01 Sep 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Khanna's wrestler Sonu won the big prize by defeating Rohtak's Dinesh.
चंबा के कियाणी में छिंज मेले के दौरान दावपेच दिखाते पहलवान।संवाद
चंबा। विकास खंड चंबा की कियाणी पंचायत में आयोजित दंगल मेले में खन्ना अखाड़ा के सोनू पहलवान ने बड़ी माली अपने नाम की। रोहतक के पहलवान दिनेश उप विजेता रहे।
विज्ञापन

दूसरी माली में मनेरकोटला के पहलवान रशीद विजेता रहे। उन्होंने राजस्थान के गुरप्रीत पहलवान को पटकनी दी। छिंज मेला कमेटी ने बड़ी माली के विजेता पहलवान को 31000, उप विजेता को 21000, दूसरी माली के विजेता पहलवान को 17000 और उप विजेता पहलवान को 13000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। छोटी माली के विजेता तीसा के मोहन लाल पहलवान को 7100 और दिल्ली के उप विजेता पहलवान सलमान को 6100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। कियाणी केसरी का खिताब हरियाणा के पीटी पहलवान ने जीता। मनेरकोटला के पहलवान तालिब उप विजेता रहे। उन्हें क्रमश: 15000 और 13000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। दंगल मेले के शुभारंभ पर अध्यक्ष सुरजीत जंदरोटिया मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

इस दौरान लखदाता मंदिर मलाण से लेकर कियाणी छिंज मेला मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके बाद दंगल मेले का आगाज हुआ। दंगल मेले में स्थानी जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और जम्मू के पहलवानों ने हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस मेले में कई रोमांचक मुकाबले हुए। जिनका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। मेले के समापन समारोह पर युवा नेता राहुल ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed