फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar-Lakkad Mandi road will not remain closed for long due to snowfall

Chamba News: अब ज्यादा समय तक बंद नहीं रहेगा खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग

Sat, 31 Dec 2022 09:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar-Lakkad Mandi road will not remain closed for long due to snowfall
चंबा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण खज्जियार-लक्कड़ मंडी मार्ग बर्फबारी के बाद अब ज्यादा समय के लिए बंद नहीं रहेगा। लोक निर्माण विभाग डलहौजी की ओर से इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। विभाग के मुताबिक लक्कड़ मंडी में डोजर तैनात कर दिया है जबकि दो छोटी मशीनें भी मार्ग पर हर समय रहेंगी। बर्फबारी थमने के बाद तुरंत मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से ऐसी व्यवस्था करने का मकसद मार्ग को बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल रखना है। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में अक्सर पर्यटक डलहौजी से होते हुए खज्जियार का रुख करते हैं लेकिन इस मार्ग पर काफी बर्फबारी होती है। ऐसे में पर्यटकों को वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंचना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। अब पर्यटकों की सहूलियत के लिए लोक निर्माण विभाग ने नई योजना तैयार की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed