{"_id":"62530d3389158b723b60803a","slug":"khajjiar-buzzes-with-tourists-chamba-news-sml4053069194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल खज्जियार सैलानियों से हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल खज्जियार सैलानियों से हुआ गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार रविवार को सैलानियों से गुलजार रहा। सुबह से शाम तक झील मैदान सैलानियों से भरा रहा। पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र समेत दूसरे अन्य राज्यों से सैलानियों ने खज्जियार की हसीन वादियों का लुत्फ उठाया।
सैलानियों की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों के चेहरों पर रौनक छाई रही। होटलों में मई और जून की एडवांस बुकिंग हो रही है। कोविड काल में पिछले दो पर्यटन सीजन बर्बाद हो गए थे। ऐसे में इस बार कारोबारियों को अपने घाटे का मुनाफा करने की उम्मीद जगी है। प्रदेश और देश में अभी तक कोरोना से हालात सामान्य चल रहे हैं। ऐसे में सरकार सैलालियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध भी नहीं लगा रही है। इसके चलते सैलानी घूमने के लिए खज्जियार पहुंच रहे हैं।
डलहौजी आने वाले सैलानी वाया लक्कड़मंडी होकर खज्जियार आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया है। रविवार को जिले के लोग भी खज्जियार में गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे। चारों तरफ लोग टोलियों में मस्ती करते हुए नजर आईं। यहां आने वाले दिनों में सैलानी बढ़ने की उम्मीद है। होटल एसोसिएशन के प्रधान नीरज सिंह ने बताया कि कोविड के दो सालों बाद खज्जियार में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ी है। ऐसे में छोटे और बड़े कारोबारियों को राहत मिली है।