फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar buzzed with tourists, businessmen happy

महाराष्ट्र और गुजरात के सैलानियों से गुलजार हुआ खज्जियार...

Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar buzzed with tourists, businessmen happy
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार महाराष्ट्र और गुजरात के सैलानियों से गुलजार होने लगा है। पिछले दस दिनों से यहां सन्नाटा पसरा हुआ था लेकिन वीरवार को सैलानियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मुंबई और पंजाब से भी सैलानी खज्जियार पहुंच रहे हैं। होटलों में 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। दस दिनों से खाली पड़े झील मैदान में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ने के साथ ही सैलानी पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं। खज्जियार में सैलानी पैराग्लाइडिंग का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा घुड़सवारी करके यहां की हसीन वादियों को निहार रहे हैं। कारोबारियों को आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्थानीय लोक कलाकार रोशन सिंह और बिट्टू प्रेमी बाहरी राज्यों के सैलानियों को चंबा की संस्कृति से रूबरू करवा रहे हैं। मुसादा गायन से लेकर अन्य पारंपरिक गीतों से सैलानियों का मनोरंजन किया जा रहा है। खज्जियार की हसीन वादियों का आनंद लेने के साथ-साथ सैलानी काला टोप भी पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि काला टोप चारों तरफ से देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। इन पेड़ों के बीच सैलानियों के ठहरने के लिए वन्य प्राणी विभाग का विश्राम गृह है जहां सैलानी रात बिताकर कैंप फायर का भी आनंद उठा रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सैलानी काफी कम संख्या में यहां पहुंच रहे थे लेकिन वीरवार को सैलानियों की संख्या बढ़ी है। इससे होटल कारोबारियों को कोरोना में हुए घाटे से उबरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed