{"_id":"66af709b257e3862890b8fde","slug":"khajjiar-became-deserted-due-to-decrease-in-tourist-arrivals-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130383-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सैलानियों की आमद घटने से सूना पड़ा खज्जियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सैलानियों की आमद घटने से सूना पड़ा खज्जियार
Sun, 04 Aug 2024 05:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
सैलानियों की आमद घटने से सूना पड़ा खज्जियार
बरसात के मौसम में प्रदेश के अन्य जिलों में नुकसान के बाद नहीं आ रहे पर्यटक
इक्का दुक्का पर्यटक ही कर रहे हैं पर्यटन सथल का रुख, आवाजाही थमी
हर साल अप्रैल से जून तक काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं खज्जियार
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश के बाद आई आपदा से पर्यटन स्थल खज्जियार भी पर्यटकों के बिना सूना पड़ गया है। बरसात के मौसम में बाहरी राज्यों से पर्यटकों की आवाजाही थम गई है। इक्का-दुक्का पर्यटक ही खज्जियार का रुख कर रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार ठप पड़ गया है।
स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर बार पर्यटकों की आवाजाही पर असर पड़ता है, लेकिन इस बार पर्यटकों की संख्या बेहद कम हो गई है। इसके चलते कारोबार भी मंदा पड़ गया है। कारोबारियों में राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, सोनू राम, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, शमशेर सिंह और नेक राम ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में बरसात के दौरान कहर बरपा है। कई लोगों के घरों के नामोनिशान मिट गए है। बताया कि इसी वजह से अब बाहरी राज्यों के पर्यटक आपदा के दौरान प्रदेश के पर्यटन स्थलों का रुख नहीं कर रहे हैं। बताया कि अब सितंबर के दूसरे सप्ताह के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही मौसम बेहतर होते ही खज्जियार में पर्यटकों की बहार आएगी। गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में अप्रैल से लेकर जून तक काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके चलते कारोबारियों का कारोबार अच्छा रहता है। बरसात के मौसम में कारोबार में गिरावट होती है। बहरहाल, अब सितंबर का इंतजार कारोबारी कर रहे हैं।
--