फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   khajiyar road cleared

डलहौजी-खजियार मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

Sun, 14 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/खजियार (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/खजियार (चंबा)। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी-खजियार सड़क पर भारी बर्फबारी होने होने के बाद रविवार शाम को मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। लेकिन बस लायक मार्ग अभी तक नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन


इससे पर्यटकों के वाहन डलहौजी से खजियार बाया लक्कड़मंडी होते हुए पहुंच रहे हैं। सड़क को पूरी तरह से खोलने के लिए लोनिवि के मजदूर बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों में प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, चमन लाल, मनीष कुमार, चंद्रेश कुमार, अजय  कुमार, बाबू राम और सुभाष कुमार ने बताया कि डलहौजी-खजियार सड़क पर बर्फबारी होने से पर्यटक खजियार नहीं पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


लोनिवि के प्रयास के चलते यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। उधर, डलहौजी के एसडीओ अतुल शर्मा ने बताया कि डलहौजी-खजियार सड़क को रविवार शाम को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया था। शीघ्र ही इस मार्ग को बस लायक बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed