फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Keep an eye on poachers in the forest

Chamba News: जंगल में अवैध शिकार करने वालों पर रहेगी नजर

Fri, 30 Dec 2022 09:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on poachers in the forest
बनीखेत (चंबा)। वन मंडल डलहौजी के तहत आने वाले जंगलों में अवैध शिकारियों की अब खैर नहीं। वन मंडल ने शिकारियों पर नकेल कसने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही सर्दियों के दौरान सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। ये टीमें सुबह और रात के समय जंगलों में दबिश देकर अवैैध शिकारियों पर नकेल कसेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बर्फबारी के दौरान जंगली जानवर भोजन की तलाश में ऊंचे इलाकों से निचले क्षेत्रों और रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। रिहायशी क्षेत्रों में अवैध शिकार करने वाले शिकारी जंगली जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं। इससे वन्य प्राणियों की विभिन्न प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं।
विज्ञापन

शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग अब मुस्तैद हो गया है। विभाग की ओर से समय रहते इसके लिए अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में टीमें गठित की गई हैं। टीमों को जंगलों में अवैध शिकार करने वालों पर नकेल कसने का दायित्व सौंपा गया है। डीएफओ की ओर से वन क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे सर्दियों के दौरान जंगलों की निगरानी कर अवैध शिकारियों पर नकेल कसेंगे। इसके अलावा अवैध शिकारियों के संबंध में सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ कमल भारती ने बताया कि सर्दियों में अवैध शिकार करने वालों पर नकेल कसने के लिए विभागीय टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं। विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed