फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Keep an eye on poachers

Chamba News: अवैध शिकार करने वालों पर रहेगी नजर

Wed, 28 Dec 2022 10:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on poachers
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में सर्दियों के मौसम में जंगली जानवरों के अवैध शिकार को रोकने के लिए वन विभाग मुस्तैद हो गया है। वन मंडल चुराह में ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें 24 घंटे जंगलों में गश्त करके शिकारियों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अक्सर सर्दियों में बर्फबारी ज्यादा होने से जंगली जानवर खाने की तलाश में निचले इलाकों का रुख करते हैं। ऐसे में यहां सक्रिय शिकारी जंगली जानवरों को अपना निशाना बनाते हैं। इसकी वजह से हर साल सर्दियों में कई जंगली जानवर बेमौत मारे जाते हैं। इस बार वन विभाग ने चुराह में अवैध शिकार को रोकने के लिए ब्लाक स्तर पर टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

चार टीमें वन मंडल चुराह में जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए नियमित तौर पर गश्त करेंगी। ये टीमें शिकारियों पर पैनी नजर रखेंगी और अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करेंगी। टीमें प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट वन मंडल अधिकारी को प्रेषित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों में वनरक्षकों के साथ बीओ और वन परिक्षेत्र अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ में क्षेत्र के स्थापित अस्थायी चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारी आने-जाने वाली हर गाड़ी को चेक करेंगे। डीएफओ चुराह ने सभी पंचायत प्रधानों, महिला मंडल के सदस्यों, युवक मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों से अवैध शिकार को रोकने के लिए सहयोग मांगा है। डीएफओ चुराह की ओर से टीमों को निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि रात के समय पेट्रोलिंग के लिए उन्हें वाहन की जरूरत पड़े तो वे उनसे संपर्क कर उनका वाहन पेट्रोलिंग पर जाने के लिए ले सकते हैं।

सर्दियों में अवैध शिकार को रोकने के लिए ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया है। जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। -सुशील कुमार गुलेरिया, डीएफओ चुराह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed