फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Keep a box of bees in a four bigha garden

Chamba News: चार बीघा के बगीचे में रखें मधुमक्खियों का एक बॉक्स

Sat, 13 Apr 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 Apr 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Keep a box of bees in a four bigha garden
चार बीघा के बगीचे में रखें मधुमक्खियों का एक बॉक्स
विज्ञापन

सेब के पौधों में फ्लावरिंग के चलते पॉलिनेशन के लिए विभाग ने बागवानों को दी जरूरी सलाह
सेब बगीचे में जब फूल खिलने पर किसी भी तरह के कीटनाशक का छिड़काव न करने को कहा
चिलिंग ऑवर्स पूरे होने के बाद जिले के बागवानों में बढ़ी सेब की बंपर पैदावार होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में हाल ही में हुई बारिश ओर बर्फबारी के बाद अब सेब के बगीचों में उम्मीदों के फूल खिल चुके हैं। इस बार सेब के लिए जरूरी चिलिंग ऑवर्स पूरे होने से बागवान भी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

दूसरी ओर, सेब के पौधों में फ्लावरिंग के चलते पॉलिनेशन के लिए मधुमक्खियों की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने बागवानों को मधुमक्खियों की ओर से किए जाने वाले परागण को लेकर जरूरी सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि पांच से 10 फीसदी फूल खिलने की अवस्था में चार बीघा क्षेत्र के बगीचे में कम से कम एक बॉक्स मधुमक्खियों का रखें। इससे फल में गुणवत्ता आती है। साथ ही बेहतर उपज होने की संभावना भी बढ़ जाती है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि एक बॉक्स में मधुमक्खियों के सात से आठ फ्रेम होने चाहिए। तीन से चार फ्रेम में पर्याप्त मात्रा में रानी वाले बच्चे होने चाहिए। कहा कि बागवान मधुमक्खी के बॉक्स को धूप और सुरक्षित स्थान में रखें। ये विशेष ध्यान रखें कि बगीचे में जब फूल खिले हों तो किसी भी तरह के कीटनाशक का छिड़काव न करें। कहा कि मधुमक्खियों के एक बॉक्स की कीमत लगभग तीन हजार तक की होती है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed