फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kasakara parking will be repaired for twenty lakhs

Chamba News: कसाकड़ा पार्किंग की बीस लाख से होगी मरम्मत

Wed, 21 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kasakara parking will be repaired for twenty lakhs
कोर्ट ने नगर परिषद को दी अनुमति
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को दिया बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कसाकड़ा स्थित पार्किंग में बीस लाख रुपये से भूस्खलन की जगह की मरम्मत होगी। नगर परिषद ने लोक निर्माण विभाग को बीस लाख की राशि जारी कर दी है। अब लोक निर्माण विभाग अपने स्तर पर पार्किंग में भूस्खलन वाली जगह की मरम्मत करवाएगा। कोर्ट ने नगर परिषद को इस बाबत अनुमति प्रदान कर दी है। लंबे समय से इस पार्किंग पर स्टे लगा था। बीते दिनों ही इसकी मरम्मत को लेकर अधिसूचना नगर परिषद को जारी की गई है।

गौरतलब है कि कसाकड़ा स्थित नगर परिषद ने पार्किंग तो बनाई है लेकिन, किसी कारण यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके चलते कोर्ट ने पार्किंग पर स्टे लगा दिया। लेकिन, पार्किंग की जगह काफी भूस्खलन हुआ है जिससे खतरा पैदा हो गया है। इसको लेकर कोर्ट ने नगर परिषद को अनुमति दी है कि भूस्खलन वाली जगह को दुरुस्त किया जाए। नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी जगदीश चंद का कहना है कि कोर्ट से अनुमति मिली है कि पार्किंग में भूस्खलन वाली जगह की मरम्मत की जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को बीस लाख की राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed