Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Karthik remained first in electronics trade model

Chamba News: इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड मॉडल में कार्तिक रहे अव्वल

Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Karthik remained first in electronics trade model
चंबा के डाइट सरू में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के दौरान बनाए गए मॉडल को देखते मुख्यति​थि विप
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में आयोजित कौशल मॉडल प्रतियोगिता के वोकेशनल ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स में गरनोटा के कार्तिक ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह रिटेल में कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा जिया ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सिक्योरिटी में सिहुंता स्कूल ने पहला, फिजीकल एजुकेशन में सरोल और टूरिज्म ट्रेड में बकाणी ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही बच्चों से मॉडल के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी भी हासिल की। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। यह जानकारी वोकेशनल समन्वयक केवल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पहले यह आयोजन स्कूल स्तर पर किया गया। स्कूल स्तर से चयनित मॉडलों को जिला स्तरीय कौशल मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा की प्रधानाचार्य भूमिका खन्ना भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के वोकेशनल ट्रेनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed