फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kariyan Panchayat, negligence has tarnished the image of cleanliness

Chamba News: करियां पंचायत, लापरवाही ने धुंधली कर दी स्वच्छता की छवि

Wed, 13 May 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 13 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kariyan Panchayat, negligence has tarnished the image of cleanliness
चंबा में करियां के पास फैंका गया कचरा।संवाद
कभी स्वच्छता मॉडल के तौर पर जानी जाती थी पंचायत, आज उठ रहे सवाल
विज्ञापन

घरों से निकलने वाला कचरा थैलों में भरकर नाले में ठिकाने लगा रहे लोग
सुबह और शाम के समय लोग रोजाना यहां पर फैंक रहे अपने घरों का कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करियां पंचायत को कभी स्वच्छता मॉडल के तौर पर पहचाना जाता था। आज वही पहचान सवालों के घेरे में है। गांव के ही कुछ लोगों की लापरवाही अब पंचायत की साफ-सुथरी छवि को धुंधला कर रही है।
घरों का कचरा बैगों में भरकर खुले नाले में फेंके जाने की बढ़ती प्रवृत्ति ने न सिर्फ गंदगी का ढेर खड़ा कर दिया है, बल्कि आने वाले समय में स्वास्थ्य संकट की आशंका भी बढ़ा दी है। प्रशासनिक चेतावनियों के बावजूद स्थिति में सुधार न होना स्थानीय व्यवस्था और जागरूकता दोनों पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
विज्ञापन

पंचायत के लोग घरों से गीला-सूखा कचरा थैलों में भरकर नाले में फेंक देते हैंं। लोगों से अपील की गई है कि वे कचरे को सिर्फ कूड़ेदान में डालें। सुबह और शाम को लोग सड़क के किनारे नाले में कचरा ठिकाने लगा रहे हैं। इससे कचरे के अंबार लग चुके हैं। यही कचरा पर्यावरण को भी दूषित कर रहा है। इस वजह से लोग बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं क्योंकि गर्मी के मौसम में कचरे में बीमारी फैलाने वाले मक्खी मच्छर पनपने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में यदि लोगों ने कचरे को सही से निष्पादित करने को लेकर अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी तो आने वाले समय में इसके परिणाम घातक भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियां में कचरा फैलने की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास किया तो इसके पीछे स्थानीय लोग व दुकानदार ही जिम्मेदार नजर आए। लोग पैदल और वाहनों में सवार होकर कचरे से भरे बैग लेकर खुले में फेंकने पहुंच रहे थे। न तो उन्हें ऐसा करने से कोई रोकने वाला मौजूद था और न ही लोग इस बात से चिंतित थे कि यही कचरा उनके पर्यावरण को दूषित कर सकता है। उन्हें सिर्फ यही जल्दबाजी लगी हुई थी कि उनके घर का कचरा कहीं न कहीं ठिकाने लग जाए।

--
कचरा खुले में फैलाने को लेकर पंचायत प्रधान व सचिव को पहले भी दो बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नोटिस मिल चुके हैं लेकिन पंचायत ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे वहां पर स्वच्छता का माहौल बन सके।

--
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में खुले में कचरा फेंके जाने की बात लाई गई है। जल्द ही कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर पंचायत के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed