{"_id":"62e02993e112567d4e384e86","slug":"kargil-vijay-diwas-celebrated-with-pomp-in-chamba-chamba-news-sml4164646113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर बचत भवन चंबा में वीर नारी विमला कटवाल को सम्मानित करते अतिरिक्त ज
- फोटो : Chamba
चंबा। जिला प्रशासन ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया। इसके लिए जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा और अन्य सेवानिवृत्त सैनिक अधिकारियों ने भटियात के राइफल मैन शहीद आशीष थापा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कारगिल विजय दिवस के मौके पर शपथ ली। इसके बाद कारगिल विजय दिवस पर आधारित वृत्तचित्र भी दिखाया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि कारगिल युद्ध की विजय इन शहीदों के देश के प्रति सर्वोच्च बलिदान के बाद ही प्राप्त हुई थी।
हमारा राष्ट्रीय धर्म और नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम अपने देश के शहीदों को हमेशा याद रखें। शहीदों के जीवन और विजय गाथा से जो प्रेरणा हमें मिलती है वह हमें हमेशा अपने देश के प्रति प्रेम और समर्पण की तरफ ले जाती है। उन्होंने 13 जैक राइफल के हवलदार मिलाप सिंह, अश्विनी कुमार, सुशील कुमार और हवलदार हेमराज को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके अलावा वीर नारी विमला कटवाल पत्नी शहीद सुरेंद्र कुमार को भी शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवानिवृत) कर्नल सुरेंद्र, नायब सूबेदार कृपाल सिंह, कैप्टन कृष्ण चंद, हवलदार मिलाप सिंह, रवि बैद्य के अलावा अन्य पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।