{"_id":"612d0dd78ebc3e5fa21d3507","slug":"kanha-s-ride-on-the-beat-of-the-drum-chamba-news-sml3821383163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल की थाप पर निकली कान्हा की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल की थाप पर निकली कान्हा की सवारी
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जन्माष्टमी के पर्व पर पूरा शहर श्री कृष्ण की भक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरा चंबा शहर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। सोमवार को सुबह ही जुलाहकड़ी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालु पहुंच गए थे। बच्चे भी भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक पहने और बांसुरी हाथ में लिए नजर आए। करीब 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस मौके पर विस उपाध्यक्ष हंसराज, सदर विधायक पवन नैयर सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन सिंह सलारिया सहित पूर्व वार्ड पार्षद नेक राम भी मौजूद रहे। जुलाहकड़ी से ढोल की थाप पर निकली भव्य शोभायात्रा को देखने के लिए पूरा शहर अपने घरों की छतों पर उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा में कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर सीमित लोग ही शामिल हुए। वहीं, लोगों ने मास्क और दो गज दूरी के नियम की भी पालना की। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते इस बार दही हांडी नहीं फोड़ी गई। इस मौके पर श्रीराधा-कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान भवानी दत्त शर्मा, हरमिंद्र गुलाटी, सुरेश कपूर और अमरजीत सिंह मौजूद रहे।