फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kalauta-Koni road will be dedicated to the public in six months

चम्बा: छह माह में जनता को समर्पित होगी कलौता-कोनी सड़क

Thu, 16 Feb 2023 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Kalauta-Koni road will be dedicated to the public in six months
चंबा में कलौता-कोनी की बेही मोटर योग्य सड़क के भूमिपूजन के दौरान सदर विधायक नीरज नैयर।संवाद
सड़कों का निर्माण सरकार की प्राथमिकता :नीरज नैयर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के गांव कलौता में 37.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कलौता से कोनी की बेही मोटर योग्य सड़क के निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर छह माह के भीतर पूर्ण कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्राम पंचायत कलौता से कोनी की बही के लगभग दस गांवों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें प्रदेश के लोगों की भाग्य रेखाएं हैं। इस समय प्रदेश में सड़कों का बड़ा नेटवर्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। हर क्षेत्र को सड़क से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास करवाया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतरीन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके उपरांत विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed