{"_id":"6740bc65f421453582007626","slug":"kakira-students-dominate-cultural-competition-chamba-news-c-88-1-cmb1003-137779-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सांस्कृतिक स्पर्धा में छाए ककीरा के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सांस्कृतिक स्पर्धा में छाए ककीरा के विद्यार्थी
Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा की टीम ने राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल की टीम ने समूह गान में भाग लेते हुए पहला स्थान हासिल किया। जबकि शास्त्रीय गायन में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश भर से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ककीरा स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष अरुण ने बच्चों को बधाई दी है। साथ ही बच्चों ने यह कामयाबी हासिल कर क्षेत्र और जिला का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी रघुवीर सिंह, मृदुल, आर्यन, दीपकराज, तरूण, नितिन, आर्यन, चेतन, अभिनवन, साहिल और काव्या शर्मा शामिल रहे। स्कूल के संगीत शिक्षक तरुण ईश्वर ने बताया कि विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।