फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   kakira sportd meet

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कमलाड़ी स्कूल की लक्ष्मी ने झटका पहला स्थान

Sun, 18 Aug 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
kakira sportd meet
बनीखेत(चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में चल रही चार दिवसीय बनीखेत और भटियात जोन अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं के तहत मुकाबले में हुए। इसमें छात्रा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट के मुकाबले हुए। बनीखेत जोन के तहत सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कमलाड़ी स्कूल की लक्ष्मी ने पहला, गुनियाला की सिमरन ने दूसरा और बलेरा की कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बलेरा की नगीता, गुनियाला की आंचल देवी और बलेरा की कशिश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गुनियाला की आंचल देवी ने पहला, नैणीखड्ड की साक्षी देवी ने दूसरा और बलेरा की नगिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बलेरा की तान्या ने पहला और हाई स्कूल टिक्कर की छात्रा स्नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में बलेरा की कशिश ने पहला, टिक्कर की निकिता ने दूसरा और गुनियाला की सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में गुनियाला की सिमरन और टिक्कर की महक ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। जबकि बलेरा की नगीता दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

भटियात जोन की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में तला की कविता ने पहला स्थान हासिल किया। शॉटपुट में भराड़ी की शिल्पा प्रथम रही। सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बलेरा स्कूल की रीता, दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डाडू की कामिनी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बनेटा की नेहा और शिवानी ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान प्राप्त किया। छह सौ मीटर प्रतियोगिता में डाडू की कामिनी अव्वल रहीं। खेल प्रभारी जन्म सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष मुकाबले तीसरे दिन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed