फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kahri Panchayat not connected to road even after 77 years

Chamba News: 77 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़ी काहरी पंचायत

Sun, 04 Aug 2024 06:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Aug 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Kahri Panchayat not connected to road even after 77 years
77 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़ी काहरी पंचायत
विज्ञापन

सड़क के अभाव में ग्रामीणों को पेश आ रहीं भारी परेशानियां
ग्रामीण बोले, कई बार की मांग, सरकार ने नहीं ली अब तक सुध

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। एक तरफ देश आजादी के 77 साल पूरे होने का अमृत महोत्सव मना रहा है, दूसरी ओर भटियात की काहरी पंचायत सड़क से नहीं जुड़ पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो मरीज को पीठ या पालकी पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार सरकार और विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
पंचायत के तहत रखेड़, खैर, रियाली, धामग्राम, थरपु और डेनघोरी गांव आते हैं। इन गांवों की आबादी करीब 1500 है। ग्रामीणों में सुरेश कुमार, अमित कुमार, पुष्पा देवी, रेखा देवी, देस राज, राकेश कुमार, विपन कुमार, सनी कुमार, नेक राम, नरेश कुमार, बिल्लू सिंह और अमित कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए कई बार लोकसभा और विधानसभा चुनावों का बहिष्कार भी किया है, मगर अभी तक सड़क निर्माण को लेकर कहीं से भी कोई पहल नहीं हो पाई है। सड़क के अभाव में क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि सड़क निर्माण को लेकर विभागीय अफसरों को आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन


--लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। जल्द ही इस बारे में उचित पहल की जाएगी। गांवों को सड़क से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed