{"_id":"65d9dadc8dcc5dd2a00356d5","slug":"kabaddi-teams-trial-in-police-ground-bargah-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119159-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुलिस मैदान बारगाह में कबड्डी टीम का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुलिस मैदान बारगाह में कबड्डी टीम का ट्रायल
Sat, 24 Feb 2024 05:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में कबड्डी ट्रायल के दौरान खिलाड़ी।संवाद
पुलिस मैदान बारगाह में कबड्डी टीम का ट्रायल
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में लड़कों की वरिष्ठ कबड्डी टीम का ट्रायल एआईएस कोच रफी मोहम्मद की ओर से लिया गया। इसमें 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच रफी मोहम्मद ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों के लिए चमीणू में कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान फाइनल टीम का किया जाएगा। इसके बाद लड़कों की वरिष्ठ कबड्डी टीम तीन मार्च को होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट के लिए सुंदरनगर के लिए रवाना होगी। संवाद
--
प्राइमरी स्कूलों की उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समितियां सम्मानित
बनीखेत (चंबा)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा खंड बनीखेत में प्राथमिक पाठशालाओं में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं विद्यालय प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया गया। समारोह में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनी बहादुर थापा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। निर्णायक मंडल के रूप में तीन केंद्रीय मुख्यशिक्षकों, जोगिंदर सिंह, अजय राणा और रचना कुमारी को आमंत्रित किया गया। समारोह में खंड के तहत आने वाले सभी केंद्रों से चुनकर आईं विद्यालय प्रबंधन समितियों की ओर से साल भर के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों को दर्शाते हुए सभी शिक्षकों ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला अंगलोट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैल को द्वितीय और राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बलेरा को तृतीय स्थान मिला। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि ने क्रमशः 3000, 2000 और 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सहित स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समग्र शिक्षा की टीम के सदस्यों में सुरेखा ठाकुर और रवि कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन शाम अजनबी ने किया।