{"_id":"67c444101fab28407b03baca","slug":"jukaru-festival-celebrated-in-pangi-dance-also-performed-in-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1006-145051-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में जुकारू उत्सव की धूम, चंबा में भी लगी नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में जुकारू उत्सव की धूम, चंबा में भी लगी नाटी
Mon, 03 Mar 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
चंबा में जुकारू उत्सव के दौरान मौजूद लोग।संवाद
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में रविवार को पारंपरिक जुकारू उत्सव का मांगल मेला धूमधाम से मनाया गया। वहीं, चंबा में रहने वाले पांगी घाटी के परिवारों ने भी जिला मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने ‘पांगी रे देसा जुकारू मेला, खानी पीनी मौज मनाणी’ गीत पर नाटी डालकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।
पांगी कल्याण संघ के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा ने युवाओं को जुकारू उत्सव के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस पारंपरिक संस्कृति को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने पांगी की पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। पांगी घाटी में इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी जमीन की पूजा-अर्चना कर पूर्वजों और बलि राजा को याद किया। आगामी 12 दिनों तक गांव के प्रमुख के घर में घुरेई का आयोजन होगा, जिसमें सभी ग्रामीण शामिल होंगे।