फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jiteshwar honored with Gaurav Ratna Award grand welcome in Chamba

Chamba News: गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित जितेश्वर का चंबा में भव्य स्वागत

Thu, 12 Sep 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jiteshwar honored with Gaurav Ratna Award grand welcome in Chamba
राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित जितेश्वर सूर्या के चंबा आगमन पर पहुंचे वि​भिन्न
चंबा। राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित जितेश्वर सूर्या के चंबा पहुंचने पर विभिन्न सोसायटी और सभाओं के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच जयपुर, राजस्थान ने नई दिल्ली के कृष्णन मेनन भवन सभागार में वैश्विक समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानंद झा मुख्यातिथि थे। उन्होंने जितेश्वर सूर्या को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव अवार्ड, नेपाल राष्ट्र की सम्मानित टोपी, अभिनंदन पत्र, मेडल, शॉल, स्मृति चिह्न, भारत का राष्ट्र ध्वज देकर सम्मानित किया। चंबा पहुंचने पर सामाजिक संस्थाओं, मोहल्ला निवासियों के जितेश्वर और उनकी पत्नी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मोहल्ला धड़ोग के गुरु रविदास गुरुद्वारा के प्रांगण में स्वागत एवं सम्मान समारोह भी करवाया गया। विभिन्न संस्थाओं से योगेश्वर अहीर, मदन सूर्या, विजय कुमार, अनूप राही, राज्य शिक्षक अवार्डी दीपक कुमार, प्रोफेसर सुमित और अविनाश पाल ने विचार रखे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed