फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jeep fell into ditch, one killed, one injured

Chamba News: खाई में गिरी जीप, एक की मौत, एक घायल

Thu, 10 Aug 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into ditch, one killed, one injured
तीसा (चंबा)। नकरोड़-थल्ली सड़क पर वीरवार सुबह 10:45 बजे के करीब कुहला मोड़ के पास बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोलेराे कैंपर (जीप) में चालक मुकेश पुत्र हुक्म निवासी भरमाणी डाकघर नकरोड़ के अलावा रामशरण पुत्र जयराम निवासी भरमाणी डाकघर नकरोड़, बैंसू राम (52) पुत्र रघु निवासी खगुड़ा डाकघर नकरोड़ और ठाकुर दास पुत्र हरि सिंह गांव किलवाला डाकघर थल्ली सवार थे। बताया जा रहा है कि कुहला मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस दौरान चालक मुकेश और रामशरण ने गाड़ी से छलांग लगा दी जबकि बेंसू राम और ठाकुर दास गाड़ी समेत सड़क से नीचे खाई में गिर गए। वाहन को गिरता देख ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। नकरोड़ चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिये घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने बेंसू राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हादसे में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed