फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jeep falls into deep ditch, woman dies, four injured

Chamba News: गहरी खाई में गिरी जीप, महिला की मौत, चार घायल

Thu, 01 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jeep falls into deep ditch, woman dies, four injured
ढलोग-कैहल मार्ग पर बासा के पास हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। ढलोग-कैहल मार्ग पर बासा के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजना पुत्री कीकर सिंह गांव व डाकघर नंदरून, तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसे में सन्नी पुत्र गोरो राम गांव भगोग डाकघर सिल्लाघाट जिला चंबा, सुनील कुमार पुत्र नरोत्तम गांव लियाडी डाकघर पातका, यशपाल पुत्र नेक चंद गांव कल्हेल डाकघर कल्हेल जिला चंबा और जीवन राम पुत्र कल्याण गांव मनेड़ डाक चैतडू जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इनका उपचार नागरिक अस्पताल डलहौजी में चल रहा है। दरअसल, बनीखेत के सुदली में निजी कंपनी की ओर से बीएसएनएल के टावर लगाने का कार्य चल रहा है। टावर लगाने वाले कर्मचारी काम करके बनीखेत की तरफ आ रहे थे। सुदली मेल के पास पहुंचने पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने एंबुलेंस को सूचित किया। चार घायलों को लोगों की मदद से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई थी। वीरवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed