फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jeep cought

भांदल में वन विभाग की टीम ने पिकअप से पकड़े 55 देवदार के फट्टे

Sat, 03 Oct 2020 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
jeep cought
चंबा। भांदल में वन विभाग की टीम ने देवदार के फट्टों से लदी एक पिकअप को पकड़ा है। देवदार के 55 फट्टों को पिकअप चालक ठिकाने लगाने जा रहा था, लेकिन नाके पर खड़ी वन विभाग की टीम ने देवदार की लकड़ी को बीच रास्ते में पकड़ लिया। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी चैन सिंह, वन रक्षक सूरज, अक्षय, ओंकार और विनय शामिल रहे। पिकअप और देवदार की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वनमंडल अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार विभाग की टीम ने शनिवार को भांदल के पास नाका लगाया हुआ था। नाके पर आने जाने वाले हर मालवाहक वाहन को चेक किया जा रहा था। उसी दौरान पिकअप नंबर एचपी 12 सी 3141 नाके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने पिकअप को जांच के लिए रोका। पिकअप में देवदार लकड़ी लदी हुई थी। इसे लेकर चालक को बिल या अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा गया, लेकिन चालक के पास देवदार की लकड़ी को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं थे। इसके चलते वन विभाग की टीम ने देवदार की लकड़ी को जब्त कर लिया। वनमंडलाधिकारी एके आनंद ने बताया कि वन विभाग की टीम ने भांदल के पास पिकअप में देवदार की लकड़ी पकड़ी है। अवैध रूप से देवदार की लकड़ी की सप्लाई करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed