फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JE injured in acident

सलूणी-किहार मार्ग पर कार दुर्घटना में ब्लॉक जेई हुआ घायल

Fri, 02 Jul 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
JE injured in acident
सलूणी (चंबा)। सलूणी-किहार मार्ग पर धरवाली के पास कार दुर्घटना में ब्लॉक का कनिष्ठ अभियंता गंभीर रूप से गया। उसे उपचार के लिए चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल की पहचान आशीष कुमार (36) पुत्र सरभो राम निवासी गांव कुंदी डाकघर सिंगाधार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आशीष कुमार रोजाना की तरह वीरवार शाम को डियुर से ड्यूटी करके अपने घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह धरवाली के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी की खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकालकर सुरक्षित स्थान पहुंचाया। यहां से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात को चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएचओ किहार हरनाम सिंह ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि कार दुुर्घटना में जेई गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed