फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JCB stopped for half an hour, returned

Chamba News: आधा घंटा रोके रखी जेसीबी, वापस लौटाई

Fri, 23 Jun 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Jun 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
JCB stopped for half an hour, returned
चुवाड़ी (चंबा)। भारी बारिश के बाद 20 वर्ष से बंद पड़े सारना गांव के रास्ते को पहले बहाल करने की मांग पर ग्रामीणों ने जेसीबी का रास्ता रोक कर उसे वापस लौटा दिया। चालक ने नड्डल-सलोह संपर्क मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के आदेश होने का तर्क दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे गांव से एक इंच भी आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

आखिरकार थकहारकर जेसीबी चालक को वापस लौटना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने जेसीबी को आधे घंटे तक रोके रखा। सारना निवासी दिलीप कुमार, अंकू, लक्की, अमित कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया कि सारना गांव में 60 परिवार रहते हैं। 20 वर्ष पहले भूस्खलन के कारण गांव का रास्ता बंद हो गया था जिसे आज तक बहाल नहीं किया जा सका है। हालांकि मार्ग बहाली की मांग को लेकर वे कई बार लोक निर्माण विभाग समेत चुवाड़ी प्रशासन से भी मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक मार्ग बहाल न होने के कारण ग्रामीणों को खासकर बीमारी की स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाना चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में वर्षों बाद उनके मार्ग से होकर जेसीबी गुजरने लगी तो उन्हें कुछ उम्मीद जगी लेकिन चालक ने सारना-नड्डल-सलोह संपर्क मार्ग बहाल करने का हवाला दिया। इससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। खैर विभाग के पास बात पहुंचने के बाद अब सारना में बंद सड़क को बहाल करनी की पंचायत उपप्रधान बात कह रहे हैं। उपप्रधान साहब सिंह ने बताया कि सलोह से होते हुए नड्डल और सारना गांव के बंद पड़े रास्तों को खोला जाएगा। इसके लिए जेसीबी ऑपरेटर को निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र वन विभाग के अधीन आता है। लिहाजा, मार्ग बहाल करवाना वन विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed