फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JCB driven on government land at night, made 250 meter road

Chamba News: सरकारी जमीन पर रात को चलाई जेसीबी, बना दी 250 मीटर सड़क

Tue, 10 Oct 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
JCB driven on government land at night, made 250 meter road
चंबा में चुराह के सियुला पंचायत में अवैध रूप से बनाई गई सड़क।स्त्रोत:संवाद
चंबा। पंचायत प्रधान ने रात के अंधेरे में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति जेसीबी चलाकर 250 मीटर सड़क बना दी। इसको लेकर वन विभाग ने पंचायत के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पंचायत की तरफ से बनाई जा रही सड़क के निर्माण को लेकर फोरेस्ट क्लीयरेंस का प्रमाण पत्र तक नहीं लिया गया। बल्कि, रात के अंधेरे में जेसीबी चलाकर सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही चुंडी वन बीट का वन रक्षक मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

वन रक्षक के आने की सूचना मिलते ही जेसीबी को मौके से भगा दिया गया। साथ ही अन्य लोग भी वहां से भाग गए, लेकिन जब इसको लेकर वन रक्षक ने छानबीन की तो उसे जानकारी मिली कि पंचायत की तरफ से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा था। इसको लेकर वन रक्षक ने तुरंत मौके पर कार्रवाई करके रिपोर्ट बनाकर अपने वन परिक्षेत्र अधिकारी को भेज दी ताकि पंचायत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके। दो साल पहले भी सियुला पंचायत में इस सड़क को अवैध रूप से बनाने का प्रयास किया गया था। उस दौरान वन मंडल अधिकारी ने वन बीट के वन रक्षक को लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड भी किया था। ऐसे में दोबारा से जब सड़क का निर्माण अवैध रूप से किए जाने लगा तो संबंधित वन बीट का वन रक्षक तुरंत पहुंच गया। हालांकि उसके पहुंचने से पहले 250 मीटर सड़क अवैध रूप से बनाई गई है। इसको लेकर वन विभाग डैमेज रिपोर्ट बना रहा है। साथ ही पंचायत प्रधान के खिलाफ एफआईआर करने की भी विभाग की योजना है। ताकि कोई भी दोबारा वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से सड़क नहीं बना सके।
विज्ञापन


वन मंडलाधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि रात के अंधेरे में सियुला पंचायत में अवैध रूप से सड़क बनाई जा रही थी। इस कार्य को वन रक्षक ने बंद करवा दिया है। साथ ही इसको लेकर पंचायत के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है। अवैध सड़क बनने से वन विभाग को हुए नुकसान की भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। फोरेस्ट क्लीयरेंस के बिना कोई भी सड़क नहीं बनाई जा सकती। इसके लिए पूरी औपचारिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed