फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JBT teachers and teachers under Finance Commission will join Ludera School

Chamba News: लुडेरा स्कूल में जेबीटी अध्यापक और वित्त आयोग के तहत शिक्षक करेगा ज्वाइन

Sun, 22 Jun 2025 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:16 AM IST
विज्ञापन
JBT teachers and teachers under Finance Commission will join Ludera School
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुडेरा में शिक्षारत विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की मेहनत आखिरकार रंग लाई है। विद्यालय के लिए तैनात अध्यापक के ज्वाइन न करने के 14वें दिन आखिरकार प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने जेबीटी अध्यापक और वित्त आयोग की ओर से एक वर्ष के लिए तैनात किए जाने वाले अध्यापक के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। सोमवार तक अध्यापकों को स्कूल में ज्वाइन करना होगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने अध्यापकों के ज्वाइनिंग ऑर्डर निकाल कर बीपीईओ को भेज दिए हैं। लिहाजा, अब सोमवार से विद्यालय में विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विद्यालय में स्थायी अध्यापक की तैनाती की मांग पर अड़े अभिभावकों ने वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। अभिभावकों का कहना है कि स्थायी अध्यापक न होने से 28 बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। स्कूल में तैनात जेबीटी अध्यापक की सेवानिवृत्ति के बाद उधार के अध्यापकों के सहारे स्कूल चलाया जा रहा है। स्कूल में एक अध्यापक के ऑर्डर हुए हैं, लेकिन अभी तक वह ज्वाइन करने नहीं पहुंचा है। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए दो टूक शब्दों में चेतावनी दी थी कि नियमित अध्यापक की तैनाती न होने पर वे स्कूल में ताला तक जड़ देंगे। जिसके बाद आखिरकार शनिवार को स्कूल में जेबीटी अध्यापक समेत वित्त आयोग के तहत एक वर्ष के लिए तैनात होेने वाले अध्यापक के ऑर्डर किए हैं। स्कूल में दो अध्यापकों के आ जाने से बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चलेगी।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय के लिए जेबीटी अध्यापक और वित्त आयोग के तहत एक वर्ष के लिए तैनात होने वाले अध्यापक के ऑर्डर बीपीईओ को भेज दिए हैं। सोमवार तक अध्यापक ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed