फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jasbir elected as district bjp chairman

जसबीर बने जिला भाजपा अध्यक्ष

Mon, 07 Jun 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Jasbir elected as district bjp chairman
चंबा। जिला भाजपा के अध्यक्ष पद पर तैनाती कर दी गई है। चंबा शहर निवासी जसबीर नागपाल को भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इससे पहले जसबीर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य और जिला भाजपा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। नागपाल की बतौर जिलाध्यक्ष के पद पर तैनाती के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांगी से ताल्लुक रखने वाले योगराज शर्मा की दिसंबर 2019 में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई थी। लेकिन, दिसंबर में उनके अस्वस्थ रहने के चलते दिसंबर 2020 में डीएस ठाकुर को कार्यकारी भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया। जनवरी में योगराज के आकस्मिक निधन हो गया। आखिरकार छह माह बाद अब भाजपा हाईकमान ने भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर जसबीर सिंह नागपाल की ताजपोशी की है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बाकायदा जसबीर सिंह नागपाल को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नियुक्ति पत्र भेजा है। अब पांचों विस क्षेत्रों वाले जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने का जिम्मा जसवीर सिंह नागपाल पर रहेगा। नागपाल ने जिलाध्यक्ष का दायित्व उन्हें सौंपे जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। कहा कि वह अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी से करके संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed