फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jansali is searching for development in the potholes on the road.

Chamba News: सड़क के गड्ढों में विकास ढूंढ रहा जनसाली

Wed, 22 Jul 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jansali is searching for development in the potholes on the road.
वार्ड में समस्याओं का अंबार, एक साल से भी अधिक समय से नहीं बिछाया तारकोल
विज्ञापन

सीवरेज का चैंबर ओवरफ्लो होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, दुर्घंध से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के वार्ड नंबर-5 जनसाली में समस्याओं का अंबार है। हैरत की बात है कि इन समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। रोजाना जनसाली-आईटीआई मार्ग पर आवाजाही करने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग पर एक वर्ष से अधिक समय बाद भी तारकोल नहीं बिछाया जा सका है। सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों की परीक्षा ले रहे हैं। मार्ग से गुजरते समय जरा-सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। अब तक यहां छह से अधिक स्कूटी और बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। विद्युत बोर्ड की ओर से स्थापित ट्रांसफार्मर के समीप सीवरेज का चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे दुर्गंध के साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षु, आईटीआई प्रशिक्षु और साहो, कीड़ी, लग्गा, पल्यूर, सिल्लाघ्राट, बरौर, घघरोता, सुंगल सहित आसपास की पंचायतों के लोग शहर में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

--
जनसाली-आईटीआई मार्ग पर सीवरेज चेंबर ओवरफ्लो होने के बावजूद किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। नतीजतन, आईटीआई और एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को गंदे पानी से होकर अपने संस्थानों तक पहुंचना पड़ रहा है। - राम ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मार्ग पर असंख्य गड्ढे होने के कारण कई बाइक और स्कूटी चालक अनियंत्रित होकर चोटिल हो चुके हैं। बावजूद इसके गड्ढों को भरने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - मनोज ठाकुर
--
जनसाली मोहल्ले को नगर परिषद पूरी तरह भूल चुकी है। चुनाव के समय केवल वोट मांगने के लिए प्रत्याशी घर-घर आते हैं लेकिन उसके बाद मोहल्ले की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता। - भानो राम


--जनसाली बाजार में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया था लेकिन मिंजर मेले के चलते मजदूरों को अन्य कार्यों में लगाया गया है। एक-दो दिन में मार्ग की मरम्मत का कार्य दोबारा शुरू कर पूरा करवाया जाएगा। सीवरेज चैंबर के ओवरफ्लो होने की जानकारी अभी मिली है। संबंधित विभाग से समन्वय कर इसे जल्द ठीक करवाया जाएगा। - सीमा कश्यप, पार्षद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed